रांची : चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री बनने वाले जेएमएम के विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से उनके आवास पर जाकर की मुलाकात।
मिथिलेश ठाकुर, दीपक बरूवा, बेबी कुमारी और हफीजुल अंसारी ने मुख्यमंत्री आवास जाकर कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात की। कल्पना सोरेन ने उनसभी को मंत्री बनने पर बधाई दी। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कल्पना सोरेन से मुलाकात कर कांग्रेस कोटे से बनने वाले मंत्रियों के बारे में जानकारी दी थी।
इसके साथ ही हफीजुल अंसारी ने जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया।









