जिस जमीन को लेकर हुई हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, ED उस 8.46 एकड़ जमीन को जब्त करेगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 20, 2024

रांची : प्रवर्तन निदेशालय बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ को जमीन को जब्त करेगी। इसी जमीन के मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने इस जमीन को अटैच करने की तैयारी शुरू कर दी है। आर्किटेक्चर विनोद सिंह से पूछताछ के दौरान ये पता चला कि उस जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी चल रही थी। हालांकि इस जमीन की जमाबंदी राजकुमार पाहन के नाम पर दिखाई गई है।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उस जमीन का पिछले दिनों सर्वे किया था। भानू प्रताप को लेकर ईडी बड़गाई अंचल के उस विवादित जमीन पर गई थी जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई है। इससे पहले भी ईडी ने रांची में कई अवैध संपत्तियों को अटैच किया है। रांची स्थित ईडी का दफ्तर भी कभी पूर्व मंत्री एनोस एक्का का घर हुआ करता था जिसे ईडी ने कार्रवाई के बाद जब्त किया और आज रांची में ईडी का ये क्षेत्रीय कार्यालय है। पिछले साल सितंबर महीने में ईडी ने चेशायर होम रोड़, पुगरू और सिरम स्थित 161.64 करोड़ की जमीन को अटैच किया था। बरियातू रोड़ स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन को अवैध तरीके से बेचे जाने के बाद ईडी ने अटैच किया था।

See also  Hemant Soren ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, कहा- हम वीरों के सपूत हम डरने वाले नहीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now