पलामूः यूपी एटीएस की टीम ने झारखंड के मोस्टवांटेड नक्सली नगीना को गिरफ्तार कर लिया है। नगीना पर झारखंड के पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में कई नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। झारखंड में नगीना पर पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, जमीन घोटाले को लेकर कई जगहों पर छापेमारी
14 सितंबर को नक्सली मुखदेव मारा गया था
दरअसल 14 सितंबर को पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिली के इलाके में सुरक्षाबल एवं टीएसपीसी के नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी, इसी मुठभेड़ में नगीना बच निकला था। इस मुठभेड़ में पांच लाख का दूसरा इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था।
झारखंड में पुलिस-प्रशासनिक सेवा के 108 अधिकारियों को 2 महीने से पोस्टिंग का इंतजार, बिना काम के ही हो रहा वेतन भुगतान
नगीना पर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप
3 सितंबर को पलामू के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे। इस घटना का मास्टरमाइंड नगीना सब जोनल कमांडर है। सिलफिली मुठभेड़ में नगीना उत्तर प्रदेश के लखनऊ के इलाके में भाग गया था। उत्तर प्रदेश में भी नगीना पर नक्सली एवं अन्य अपराधी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। उत्तर प्रदेश एटीएस भी नगीना को लंबे वक्त से तलाश कर रही थी।
गिरिडीह में सेक्स रैकेट का खुलासा, दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी पुलिस, कई हिरासत में, आपत्तिजनक सामाना बरामद
नगीना पर 25 से अधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप
पलामू के छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जा रही है। दरअसल नगीना टीएसपीसी में जोनल कमांडर है, नगीना टीएसपीसी के सुप्रीमो शशिकांत गंझू का काफी नजदीक माना जाता है। टीएसपीसी में वह हर वक्त एक-47 लेकर चलता है। पलामू गढ़वा एवं लातेहार में नगीना पर 25 से अधिक नक्सल हमले को अंजाम देने का आरोप है।




