झारखंड की पहली महिला डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

तदाशा मिश्रा ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची: झारखंड की पहली महिला पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने अपना पदभार संभाल लिया । रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया  । अनुराग गुप्ता के अचानक वीआरएस लेने की वजह से तदाशा मिश्रा को ये जिम्मेदारी दी गई है । तदाशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात की । 

WhatsApp Image 2025 11 07 at 12.22.31 1

गौरतलब है कि झारखंड में खासतौर से राजधानी रांची में हाल के दिनों में अपराधी की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस महकमा विपक्ष के निशाने पर था । कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल के बाद अनुराग गुप्ता को लेकर भी केंद्र और राज्य सरकार के बीच तनातनी चल रही थी जिस पर फिलहाल विराम लग गया है । 

WhatsApp Image 2025 11 07 at 12.22.31

गुरुवार को राज्य सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने गुरुवार देर शाम को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी।
गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत तादाशा मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में प्रभारी महानिदेशक और पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
वहीं, राज्य सरकार ने वर्तमान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता द्वारा दिए गए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। अनुराग गुप्ता को 6 नवंबर 2025 के प्रभाव से सेवानिवृत्त माना जाएगा। उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले सभी लाभ देय होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now