हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा,101 ठिकानों पर छापेमारी, 64 हिरासत में लिए गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2026

हजारीबाग में मनचलों और अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा,101 ठिकानों पर छापेमारी, 64 हिरासत में लिए गए

हजारीबाग: जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस ने रात विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत जिलेभर में अड्डेबाजी करने वाले और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ व्यापक छापेमारी की गई।अभियान के लिए कुल 44 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 175 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित 101 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान कुल 64 मनचले व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ और सत्यापन के बाद सभी को पीआर बांड पर सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, छेड़खानी और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार विशेष अभियान चलाए जाएंगे।हजारीबाग पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। किसी क्षेत्र में मनचलों की गतिविधियां या अड्डेबाजी की सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी तत्काल नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर उसका सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  जयराम महतो की पार्टी के केंद्रीय सचिव को गांव वालों ने बनाया बंधक, कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now