रांचीः झारखंड के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि चार फरवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आकाश में बादल छाये रह सकते है। राजधानी रांची में भी इसका असर दिख सकता है। इस कारण न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से 25 डिग्री सेल्सियस तक होने को पूर्वानुमान है।
धनबाद में सिंह मेंशन पर फेंका बम, CCTV में दिखे दो अज्ञात, संजीव सिंह और रागिनी सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि पांच फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सिय तक गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ होगा। सुबह में कोहरा और कुहासा रह सकता है। झारखंड में 8 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिससे पूरे राज्य में ठंड का असर कम होगा।
अमस में हिमंता के बर्थडे पर तिनसुकिया में गरजे हेमन्त सोरेन, बोले—आदिवासी एकजुटता ही हमारी पहचान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री गुमला का रिकार्ड किया गया।वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले चार दिनों 2, 3, 4, और 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 6, 7 और 8 फरवरी को तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। जिससे आगामी दिनों ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस कारण राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में ठंड का असर कम होगा और लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
रांची के लालपुर इलाके में हत्या के बाद हंगामा, पड़ोसियों का विवाद सुलझाने गए व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला
अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
2 फरवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
3 फरवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
4 फरवरी : अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
5 फरवरी : अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस



