झारखंड फिर कहर ढायेगी ठंड, इन इलाकों में आज छाया रहेगा घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

THAND

Jharkhand Weather : झारखंड में एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी होने के अनुमान लगाया गया है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी इलाकों में 21 और 22 दिसंबर को सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा. साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी।

21 से 26 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड के 18 जिलों में कोहरे का प्रभाव रहेगा। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 21 से 26 दिसंबर तक मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान हर दिन सुबह में कोहरा छाया रहेगा।

कैंसल कर दो, वरना पे% दूंगा, भिखारी की औलाद; लड़की से बोला रैपिडो ड्राइवर, और फिर…

लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। झारखंड में ठंड का सितम ऐसा है कि लोग घर के अंदर दुबकने को मजबूर हो गये हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर के हार्ट बीपी और सांस के मरीजों को। इसलिए इन लोगों को बाहरी गतिविधियों से बचने या सीमित करने की सलाह दी गयी है। कांके और मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम पारा 3 डिग्री के नीचे चला जा रहा है। स्थिति ये है कि इन इलाकों में ओस की बूंद भी जमने लगी है।

अस्पताल के टॉयलेट में महिला डॉक्टर का गंदा वीडियो बना रहा था युवक, तभी बज गई फोन की घंटी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now