Jharkhand Weather: 26 जून को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना

रांची अचानक बदला मौसम का मिजाज ,राजधानी समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश,गर्मी से मिली राहत

Jharkhand Weather Forecast: मानसून ही पहली फुहार ने राज्य को लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाई थी। लेकिन फिर से राजधानी रांची का मौसम गर्म होने लगा है। रांची में खिली धूप ने उमस और गर्मी बढ़ा दी है। लेकिन अब मानसून की बारिश से पूरा राज्य सराबोर होने वाला है। राज्य में मानसून चाईबासा, पाकुड़ और साहिबगंज से गुजर रहा है। 26 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन दोनों हिस्से के लिए येलो अलर्ट और कुछ अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश एवं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

इन इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (livedainik.com) कोको बताया कि 26 जून को झारखंड में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है। गरज के साथ बारिश भी होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।

बुधवार को झारखंड के संताल परगा के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा धनबाद एवं गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा जिले में भी कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।

NEET Paper Leak: बिहार, गुजरात और राजस्थान के नीट-यूजी के 5 मामलों की सीबीआई जांच शुरू

27 और 28 जून को भी तेज हवाओं के साथ वज्रपात-वर्षा होगी

इसके बाद 27 और 28 जून को भी झारखंड में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले 5 दिन तक झारखंड में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 25 जून को कहीं-कहीं गरज के साथ 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है।

पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडूंगी में सबसे ज्यादा 45.2 मिमी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। कुछ जगहों पर आंधी भी चली। पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडूंगी में सबसे ज्यादा 45.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। उच्चतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जो 40.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेंटीग्रेड रांची में दर्ज किया गया।

हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पर लगे पेपर लीक के आरोप पर प्रिंसिपल ने वीडियो और पैकेट दिखाकर किया सनसनीखेज खुलासा

आज कैसा मौसम रहेगा रांची में

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो आज का मौसम सुहाना रह सकता है। रांची में 25 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

झारखंड में सामान्य से 65 फीसदी कम हुई मानसून की वर्षा

झारखंड में 1 जून 2024 से 24 जून 2024 के बीच सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि मानसून के सीजन में इस बार अब तक सामान्य से 65 फीसदी कम वर्षा हुई है। इस अवधि में आमतौर पर 132.2 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन 46.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मानसून की बेरुखी से किसानों की चिंता अभी से बढ़ा दी है।

Irfan Pathan के मेकअप आर्टिस्ट की मौत, वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में नहाते समय गई जान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now