झारखंड दूसरे चरण का चुनाव: वोटरों में दिखा उत्साह, तीन बजे तक 61.47% हुआ मतदान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2024

झारखंड दूसरे चरण का चुनाव: वोटरों में दिखा उत्साह, अबतक 47.92% हुआ मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे एवं अंतिम चरण की 38 सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इससे पहले सभी 14,218 मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट की उपस्थिति में सुबह साढ़े पांच बजे से माक पोल संपन्न हुआ। मॉक पोल के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट में खराबी आने की शिकायत आई।झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में 1 बजे तक 47.92% मतदान हुआ महाराष्ट्र चुनाव 2024 में 1 बजे तक 32.18% मतदान हुआ।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार तीन बजे तक 61.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ देर पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा है कि अगले दो घंटे में होने वाले मतदान से यह सिद्ध होगा कि झारखंड एक रहेगा या बंटेगा। जैसा ये तनाशाह लगातर कह रहे हैं कि बंटेगा-बंटेगा।

हालाांकि समय पर उन्हें दुरुस्त कर या बदलकर मॉक पोल करते हुए मतदान शुरू कराया गया है। इस चरण में कई दिग्गजों सहित 528 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। यह चुनाव संताल परगना प्रमंडल, कोयलांचल के क्षेत्रों के साथ-साथ रांची जिले के सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है।

See also  साहिबगंज में एयरपोर्ट के लिए हेमंत ने लिखी किरण रिजेजू को चिट्ठी, बताया क्यों जरुरी है हवाई अड्डा?

इंडिया गेट पर कोलकाता की मॉडल का अश्लील डांस, अचानक खुल गई सफेद तौलिया, और फिर… VIDEO

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया समय पर शुरू हो गई है। विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता से अपील है कि वे सपरिवार बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में कंट्रोल रूम का जायजा लिया।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के वेबकास्टिंग द्वारा की जा रही है। सभी बूथों पर अंदर एवं बाहर की ओर कैमरे लगे हैं, जिसकी मानिटरिंग जिला मुख्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से की जा रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने अपने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने कोदई बांक स्थित अपने बूथ संख्या 114 में मतदान करने पहुंचे थे।

See also  नीतीश कुमार से 4 साल बाद मिले आरसीपी सिंह, JDU में वापसी की चर्चा तेज

महेशपुर, नाला तथा सिल्ली में शाम तीन बजे तक 70 प्रतिशत से अधिक मतदान

किस विधानसभा क्षेत्र में कब कितना मतदान (आंकड़े प्रतिशत में)
विधानसभा सीट – 9.00 बजे – 11 बजे. – 01 बजे – 3.00 बजे
बाघमारा : 10.55. 28.&86. 44.28. 44.28. 57.42
बगोदर : 13.58. 32.53. 47.96. 60.15
बरहेट : 14.96. 31.50. 48.25. 59.73
बेरमो : 13.60. 30.41. 45.01. 60.66
बोकारो : 10.13. 22.12. 34.51. 46.43
बोरियो : 13.75. 33.12. 47.70. 59.20
चंदनक्यारी : 14.81. 32.69. 49.51. 64.49
देवघर : 12.88. 29.40. 44.76. 58.27
धनबाद : 10.53. 21.65. 33.96. 45.14
धनवार : 12.37. 32.35. 47.60. 58.34
दुमका : 13.68. 31.14. 47.35. 62.06
डुमरी : 13.49. 31.68. 49.64. 64.23
गांडेय : 12.94. 33.39 51.16. 65.21
गिरिडीह : 12.24. 30.76. 48.02. 61.19
गोड्डा : – 33.84. 50.22. 63.28
गोमिया : 13.59. 30.88. 48.58. 63.16
जामा 14.82. 34.13. 51.34. 65.61
जामताड़ा : 14.30. 31.97. 49.38. 65.14
जमुआ : 11.50. 28.63. 44.23. 55.42
जरमुंडी : 13.99. 32.31. 49.42. 63.87
झरिया : 10.59. 29.83. 36.95. 48.40
खिजरी : 15.29. 33.04. 49.47. 62.59
लिट्टीपाड़ा : 16.20. 34.71. 53.92. 67.98
मधुपुर : 14.05. 33.47. 51.58. 67.16
महगामाा : – 33.28. 49.86. 61.58
महेशपुर : 17.52. 38.35. 58.77. 74.00
मांडू : 14.02. 31.04. 48.62. 58.16
नाला : 15.70. 36.18. 55.96. 72.34
निरसा : 15.25. 32.25. 49.15. 63.75
पाकुड़ : 15.21. 33.42. 50.74. 67.16
पोड़याहाट. – 33.05. 50.74. 63.93
राजमहल : 14.00. 28.75 49.60. 61.00
रामगढ़ : 15.87. 33.45. 51.26. 66.02
सारठ : 16.33. 36.86. 54.80. 70.19
शिकारीपाड़ा : 15.61. 35.03. 53.55. 68.14
सिल्ली : 17.02. 37.60. 56.50. 71.26
सिंदरी : 15.21. 32.05. 48.92. 62.83
टुंडी : 14.72. 31.57. 48.70. 64 05

See also  Hemant Soren की नियमित जमानत पर 10 मई को फैसला

रोडवेज बस की डिक्की में सवार होकर सेना भर्ती रैली के लिए निकले बेरोजगार; वायरल VIDEO

jharkhand-election

 

लड़कियां कपड़े फाड़ लेंगी; इरफान अंसारी के वीडियो पर सीता सोरेन को क्यों डरी?

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now