Jharkhand से जुड़े NEET पेपर लीक के तार, बिहार EOU ने देवघर से किया 6 आरोपियों को गिरफ्तार, प्रिंटआउट निकालने वाला पिंटू अरेस्ट

Jharkhand से जुड़े NEET पेपर लीक के तार, बिहार EOU ने देवघर से किया 6 आरोपियों को गिरफ्तार, रांची में ठेकेदार रहा सिकंदर यादवेंद्र है मास्टरमाइंड

रांची: नीट पेपर लीक मामले में एक से बड़ा एक खुलासा हो रहा है। बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है। पेपर लीक के तार अब झारखंड से भी जुड़ते जा रहे है। एक तरफ जहां हजारीबाग से पेपर लीक करने करने खबरें आई, वही दूसरी ओर अब बिहार EOU की टीम ने देवघर से पेपर लीक मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी देवीपुर थाना क्षेत्र के एम्स के सामने किराये के मकान में रहते थे।

NEET Paper Leak में नया खुलासा: संजीव मुखिया को मिला सबसे पहले प्रश्नपत्र, पटना-रांची के स्टूडेंट को सुनसान जगह कराई तैयारी
पटना पुलिस ने इस सबको गिरफ्तार करते समय देवघर पुलिस को बताया था कि ये सभी साइबर ठग है उसी मामले में इसे पकड़ा गया है, लेकिन शनिवार को पता चला कि इन सभी की गिरफ्तारी पेपर लीक मामले में हुई है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए युवकों में चिंटू कुमार उर्फ सिंटू, प्रशांत कुमार, पिंटू कुमार, परमजीत सिंह, बालदेव सिंह व काजू कुमार शामिल हैं। इन सभी को पटना पुलिस अपने साथ चुपके से ले गई है। पकड़े गए सभी लोग बिहार के नालंदा के रहने वाले बताए जाते हैं। बताया जाता है कि ये सभी देवघर के झुन्नू सिंह के घर में मकान में किराए पर रह रहे थे। पकड़े गए युवकों में से एक गार्ड है और वर्तमान में एम्स में कार्यरत है। वह भी नालंदा का ही रहने वाला था और इन लोगों से पूर्व परिचित था। उसे ने इन लोगों को किराए पर मकान दिलाया था। वे लोग यहां मजदूर बनकर रह रहे थे। चूंकि देवघर पुलिस को पटना पुलिस ने बताया कि ये लोग साइबर ठग है इस कारण यहां की पुलिस भी मामले में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हुई। हालांकि जब पता चला कि ये सभी नीट पेपर घोटाला में शामिल हैं तो सभी का होश उड़ गया। हालांकि इस बारे में स्थानीय कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं।गिरफ्तार आरोेपियों में पिंटू भी शामिल है जिसने प्रिंटआउट निकाला था।

नीट पेपर लीक के गिरफ्तार आरोपी सिकंदर यादवेंद्र ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है. कि 30-32 लाख रुपए में उसने नीतीश कुमार और अमित आनंद से नीट पेपर खरीदे थे। जिसके बाद सिकंदर ने रांची के अभिषेक कुमार, दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, गया के शिवनंदन कुमार को 40-40 लाख रुपए में पेपर बेचा था। इतना ही नहीं इन चारों परीक्षार्थियों को नीट परीक्षा से एक रात पहले 4 मई को पटना के रामकृष्णा नगर में रातभर पेपर रटवाया गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now