झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मिला JDU को सिंबल, सरयू राय गैंस सिलेंडर चुनाव चिन्ह्र पर जमशेदपुर पश्चिम से उतरेंगे मैदान में

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मिला JDU का सिंबल, सरयू राय सिलेंडर चुनाव चिन्ह्र पर जमशेदपुर पश्चिम से उतरेंगे मैदान में

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड को सिंबल मिल गया है। जेडीयू को 2024 चुनाव विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने गैंस सिलेंडर का चुनाव चिन्ह्र दिया है। यह चुनाव चिन्ह्र पहले सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा का था। भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा का जेडीयू में विलय होने के बाद आयोग ने झारखंड चुनाव के लिए गैंस सिलेंडर सिंबल जेडीयू को आवंटित कर दिया है।

JMM-कांग्रेस-RJD-माले में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, 18 अक्टूबर को तेजस्वी के रांची आने के बाद होगा ऐलान
सरयू राय जब 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार थे तो उन्हे चुनाव चिन्ह्र के रूप में गैंस सिलेंडर ही दिया गया था। इस बार जेडीयू उम्मीदवार के रूप में सरयू राय अपनी पुरानी सीट जमशेदपुर पश्चिम से मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ लड़ सकते है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने जेडीयू को झारखंड में जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ की सीट दी है। जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमाड़ से पूर्व मंत्री राजा पीटर जो कुछ दिनों पहले ही जेडीयू में एक बार फिर से शामिल हुए है उन्हे उम्मीदवार बना सकती है।

देवघर सिविल सर्जन को ACB ने किया अरेस्ट, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेडीयू को गैंस सिलेंडर चुनाव चिन्ह्र आवंटित करने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की अंडर सेकेट्री जसमीर कौर ने 16 अक्टूबर को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। जेडीयू की ओर से गैंस सिलेंडर चुनाव चिन्ह्र आवंटित करने की मांग को देखते हुए उन्हे गैंस सिलेंडर का सिंबल दिया गया है। जेडीयू बिहार के अलावा अरूणाचल प्रदेश और मणिपुर में मान्यता प्राप्त पार्टी है जिसका चुनाव चिन्ह्र तीर है। झारखंड में जेएमएम का चुनाव चिन्ह्र तीर-धनुष है इसलिए उसे इससे अलग गैंस सिलेंडर चुनाव चिन्ह्र आवंटित किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now