झारखंड में शीतलहर का असर, राजधानी में नहीं निलकी धूप, मैक्लुस्कीगंज में पारा 01 डिग्री तक पहुंचा, बारिश के आसार

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

रांची : उत्तर भारत में चल रहे शीतलहर का असर अब राजधानी रांची के साथ साथ राज्य के कई हिस्सों में दिख रहा है। बुधवार की सुबह रांची में सूर्य के दर्शन लोगों को नहीं हो सका। आसमान में बादल छाएं हुए नजर आ रहे है। मंगलवार को मैक्लुस्कीगंज में तापमान गिरकर 01 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।
राजधानी रांची में तापमान 7 डिग्री नीचे गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। बुधवार और गुरूवार को रांची और आसपास के इलाके के साथ कोल्हान संताल परगना में हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम साफ हो सकता है। इसके बाद कोहरा और धुंध हो सकता है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार गुमला का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मैक्लुस्कीगंज में तापमान 01 डिग्री तक जा पहुंचा और खेतों में ओस के चादर जमें हुए नजर आए।

See also  मोंगिया स्टील के चेयरमैन गुणवंत सिंह मोंगिया को मिली धमकी, 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई, FIR दर्ज

मौसम खराब होने का असर रेल और विमान सेवा पर भी पड़ा है। ट्रनों के साथ कई फ्लाइट विलंब से चली है। रांची गोवा की फ्लाइट को रोक दिया गया है। रांची और गोवा के बीच फ्लाइट अब 2 फरवरी से चलेंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now