पलामू : पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। आरजेडी छोड़ने के बाद उन्होने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली। वो पलामू संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
Lalu Yadav का कुशवाहा कार्ड सफल! महागठबंधन ने पूर्वी चंपारण में उतारा एक और कुशवाहा उम्मीदवार
टॉप माओवादी कमांडर से संसद तक का सफर
कामेश्वर बैठा से पहले पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर ने दो दिन पहले आरजेडी से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि आरजेडी से ममता भुईयां को टिकट मिलने के बाद दोनों लोगों ने पार्टी छोडने का निर्णय लिया। कामेश्वर बैठा देश के पहले ऐसे राजनेता बने जो माओवादियों के टॉप कमांडर रहने के बाद लोकसभा तक पहुंचे। 2009 में कामेश्वर बैठा जेएमएम के टिकट पर सांसद बने लेकिन बाद में वो आरजेडी चले गए। एडीआर के रिपोर्ट के अनुसार बैठा में 46 संगीन मामले दर्ज है। शनिवार को उन्होने आरजेडी छोड़ने के बाद बसपा के टिकट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। कामेश्वर बैठा 2007, 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है लेकिन उन्हे सफलता सिर्फ एक सीट पर मिली।



