Jharkhand में नॉन टैक्स पेयर को बालू फ्री में दिया जाएगा, विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बड़ी घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2024

Jharkhand में नॉन टैक्स पेयर को बालू फ्री में दिया जाएगा, विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की बड़ी घोषणा

रांची: विधानसभा में मंगलवार को झारखंड में बालू की समस्या और उसके महंगे दाम का मुद्दा खूब विधानसभा में उठा। सदन के सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर कई सवाल किये, इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में गरीब लोगों को बालू की समस्या और उसके महंगे दामों को लेकर हो रही परेशानियों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी।

कल्पना सोरेन के संबोधन के दौरान स्पीकर से उलझ गए नेता प्रतिपक्ष, आसन छोड़ने और उंगली दिखाने तक पहुंच गई बात
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बालू के विषय पर जो बात आई थी, महंगाई की बात आयी थी। अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास को लेकर बातें आई थी कि इन लोगों को बालू नहीं मिल पा रहा है क्योकि बालू महंगा है। तो मै बता देना चाहता हूं इसको लेकर सरकार ये निर्णय लेने जा रही है कि जीतने भी नॉन टैक्स पेयर है उसको बालू फ्री में दिया जाएगा। इस बीच 4833.39 करोड़ अनुपूरक बजट भी सदन से पास हो गया।

See also  रांची के मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़िया आग पर काबू करने में जुटी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now