झारखंड की प्रेमिका असम का प्रेमी, केरल में हुई दोस्ती, जब सामने आया प्रेमी का सच, तो हो गया ये कांड

दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र में सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। दोनों को घायल अवस्था में फूला झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी प्रेमी सुनीराम किस्कू को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया है। पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि आरोपी सुनीराम किस्कू असम के बोंगाईगांव का रहने वाला है। वही पीड़ित महिला मसलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद मेरिका हेम्ब्रम अपने दो बच्चों के साथ मां के पास ही रहती है। जब वो अपने मां के साथ सो रही थी तभी आरोपी ने उन दोनों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी ।
महिला पिछले साल काम करने के लिए केरल गई थी वही उसकी दोस्ती असम के सुनीराम से हुई। दोनों लिवइन रिलेशन में रहने लगे। तभी सुनीराम बीमार पड़ गया तो मेरिका उसको लेकर असम चली गई। जब वो असम गई तो उसे पता चला कि सुनीराम चार बच्चों का बाप है। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ और वो वापस दुमका अपने गांव आ गई। सुनीराम भी उसके गांव पहुंचा और उसको धमकी दी। गांव वालों ने पंचायत करने के बाद मामला खत्म किया। इसी बीच सोमवार रात उसने अपनी प्रेमिका और उसकी मां पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला डाला,जिसमें दोनों महिलाएं झुलस गईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now