रांचीः रांची/नई दिल्ली – झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन उर्फ़ ‘गुरुजी’ के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक और जनजातीय आंदोलनों में उनके योगदान को याद करते हुए देश के शीर्ष नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पहुंच कर श्रद्धांजलि दी । उन्होंने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की और शोक की इस घड़ी में सहानुभूति प्रकट की ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,
“श्री शिबू सोरेन जी का निधन सामाजिक न्याय के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासी पहचान की रक्षा के लिए सतत संघर्ष किया। वे झारखंड के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सांसद के रूप में भी प्रभावशाली भूमिका में रहे। जनकल्याण, विशेषकर आदिवासी समुदाय के हितों के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। मैं उनके पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी सहित समस्त परिजनों व अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा,
“झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने वर्षों तक आदिवासी समुदाय के अधिकारों और झारखंड के निर्माण के लिए संघर्ष किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को सर गंगा राम अस्पताल में श्रद्धांजलि दी।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का आज लंबी बीमारी के बाद अस्पताल में निधन हो गया।@PMOIndia @narendramodi… pic.twitter.com/Z1Ne7SIcyl
— Live Dainik (@Live_Dainik) August 4, 2025
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,
"शिबू सोरेन जी का जीवन आदिवासियों के जल, जंगल और ज़मीन के अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। मैंने हेमंत सोरेन जी से बात कर संवेदना व्यक्त की। इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं।"
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शोक जताते हुए कहा,
"आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़ शिबू सोरेन जी ने हक़ और अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा,
"शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे, जिनका झारखंड की राजनीति में विशेष योगदान रहा। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत को गहरी क्षति पहुंची है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करें।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि
The demise of Shri Shibu Soren Ji is a big loss in the space of social justice. He championed the cause of tribal identity and formation of the state of Jharkhand. Besides his work at the grassroots, he also contributed as the Chief Minister of Jharkhand, as a Union Minister and…
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 4, 2025
<
Shri Shibu Soren Ji was a grassroots leader who rose through the ranks of public life with unwavering dedication to the people. He was particularly passionate about empowering tribal communities, the poor and downtrodden. Pained by his passing away. My thoughts are with his…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2025
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, शिबू सोरेन जी के निधन से मैं दुःखी हूँ।
उन्होंने अलग झारखंड प्रदेश और वहाँ के लोगों के जल, जंगल, जमीन के अधिकार और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया।
मैंने उनके… pic.twitter.com/flcIdfovqE
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 4, 2025
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ।
आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन… pic.twitter.com/sFiQrFHF2e
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2025
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन दुःखद। स्व॰ शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 4, 2025
लालू यादव ने दिशोम गुरु को किया याद
संघर्षों के आदि हमारे साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूँ।
उनके साथ सांझा संघर्षों की अनेक यादें जुड़ी है। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में उनकी महत्ती भूमिका रही है।
समस्त राष्ट्रीय जनता दल परिवार दुख की इस घड़ी में…
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 4, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं, स्तब्ध हूं।
उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह मेरे पितातुल्य रहे हैं। सदैव उनका सानिध्य मुझे मिला। उनके मार्गदर्शन में मुझे उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मरांग बूरू… pic.twitter.com/E4GERZ6q8k
— Raghubar Das (@dasraghubar) August 4, 2025
बाबूलाल मरांडी ने इस तरह शिबू सोरेन को किया याद
बाबूलाल मरांडी ने इस तरह शिबू सोरेन को किया याद
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के संरक्षक श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।
ॐ शांति! pic.twitter.com/8OUQM1s73r
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 4, 2025
योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 4, 2025
सब विरान सा हो गया है..!
अंतिम जोहार आदरणीय "गुरूजी" pic.twitter.com/avLitGI9CT
— Rabindra Nath Mahato (@Rabindranathji) August 4, 2025







