झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक आवेदन, विधायकों ने नहीं दिखाई कोई दिलचस्पी

Congress releases list of 53 district presidents in Bihar, giving 43 new faces a chance, with Brahmin and Yadav leaders each heading 10 districts

रांचीः कांग्रेस में संगठन बदलाव को लेकर तैयारियां चल रही है। झारखंड कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आये है। इसमें सबसे अधिक आवेदन कार्यकारी अध्यक्ष के लिए आया है। 1200 से अधिक आये आवेदनों में 100 से अधिक आवेदन अध्यक्ष पद को लेकर आया है।

चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली
संगठन सृजन अभियान के तहत कुछ ऐसे भी नेता है जिन्होने सभी पदों के लिए आवेदन किया है। सूचना के अनुसार, सबसे अधिक कार्यकारी अध्यक्ष के लिए आवेदन है लेकिन दिलचस्प बात ये है कि किसी भी विधायक और पूर्व विधायक ने कार्यकारी अध्य़क्ष पद को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वर्तमान में अभी झारखंड कांग्रेस के चार कार्यकारी अध्यक्ष है।

रांची के लालपुर में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, गर्ल्स हॉस्टल की 8 लड़कियों को हिरासत में लिया गया

दूसरी ओर, अन्य पदों के लिए भी दर्जनों की संख्या में आवेदन आ रहे हैं। शनिवार की रात तक विभिन्न पदों के लिए 1200 से अधिक आवेदन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को मिल चुके थे। इन आवेदनों के बीच से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों के लिए नेताओं का चयन होगा।

‘बीड़ी और बिहार’ पोस्ट को लेकर बैकफुट पर कांग्रेस, केरल सोशल मीडिया चीफ का इस्तीफा
कुछ नेता कर रहे सभी पदों के लिए आवेदन
संगठन सृजन अभियान के तहत कुछ नेताओं ने सभी पदों के लिए आवेदन करना उचित समझा है। इन नेताओं की ओर से आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
कोई अपने आवेदन के साथ मार्केट में नहीं आ रहा और ना ही दोवदारी कर रहा है। संगठन की ओर से एक से अधिक पदों पर आवेदन करने को लेकर कोई मनाही भी नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now