झारखंड में कोयलाकर्मियों के लिए बोनस का ऐलान, 72 हजार लोगों को आज मिलेगा 1 लाख

jharkhand_Coal_Employee_1_lakh_bonus

झारखंड के कोयला कर्मियों के लि बड़ी खुशखबरी है। इस बार दुर्गापूजा पर रिकॉर्ड एक लाख तीन हजार रुपए बोनस (परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) मिलेगा। गुरुवार को कोलकाता में कोल इंडिया मानकीकरण समिति की देर रात चली बैठक में मैनेजमेंट और यूनियनों के बीच बोनस पर सहमति बनी। इसकी पुष्टि बीसीसीएल के निदेशक एचआर मुरलीकृष्ण रमैया और एटक के रमेंद्र कुमार ने की। 26 सितंबर को ही बोनस का भुगतान किया जाएगा। इसमें झारखंड के 72 हजार कोयलाकर्मियों को बोनस दिया जाएगा।

कोल इंडिया एवं अनुषंगी कंपनियों में लगभग 2.23 लाख (नन एग्जीक्यूटिव) से अधिक कोयला कर्मियों के बीच बोनस मद में लगभग दो हजार करोड़ रुपए का भुगतान होगा। 72 हजार कोयलाकर्मी झारखंड में हैं। बोनस का सबसे ज्यादा पैसा लगभग 741 करोड़ रुपए झारखंड के कोयला कर्मियों को मिलेगा। बीसीसीएल में 280 करोड़ और सीसीएल में 300 करोड़ रुपए के आसपास भुगतान होंगे।

गर्ल्स हॉस्टल में कैमरा, रात को बेडरूम में बुलाता था लड़कियां; बाबा चैतन्यानंद को लेकर बड़ा खुलासा

वर्तमान में कोल कंपनियों में दो लाख दो हजार कर्मी हैं। वैसे अप्रैल के बाद सेवानिवृत्त कर्मी भी बोनस के हकदार होते हैं। इसलिए बोनस पाने वाले कोयला कर्मियों की संख्या 2.23 लाख है। कोल इंडिया के अलावा सिंगरैनी कोलियरीज कंपनी के कर्मियों को भी लाभ मिलेगा।

वर्ष 2024 में 93,750 रुपये बोनस कोयला कर्मियों को मिला था। इस बार 1.03 लाख यानी 9250 रुपए ज्यादा पर सहमति बनी। कोल इंडिया के इतिहास में यह सबसे ज्यादा बोनस वृद्धि है। यूनियनों की ओर से सवा लाख रुपए बोनस की मांग की गई थी। काफी जिच के बाद देर रात 1.03 लाख रुपए पर सहमति बनी। झारखंड में बीसीसीएल, सीसीएल और सीएमपीडीआई के अलावा ईसीएल के तीन एरिया राजमहल, मुगमा और चितरा हैं।

बैठक की अध्यक्षता एमसीएल के सीएमडी उदय ए काअले ने की। सीआईएल के निदेशक एचआर विनय रंजन, बीसीसीएल के निदेशक एचआर मुरलीकृष्ण रमैया सहित सभी अनुषंगी कंपनियों के निदेशक एचआर, कुछ सीएमडी समेत एटक के रमेंद्र कुमार के अलावा, इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन से जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह, एसक्यू जामा,सुधीर घुरडे, सुजीत सिंह टीएस पवन कुमार (सभी बीएमएस), शिवकांत पांडेय, शिवकुमार यादव, रियाज अहमद (सभी एचएमएस), हरिद्वार सिंहच (एटक), डीडी रामनंदन, आरपी सिंह(सीटू) आदि मौजूद थे।

घाटशिला पर आसानी से दावेदारी नहीं छोड़ेंगे प्रदीप बलमुचू, JMM की बढ़ेगी टेंशन!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now