रांचीः झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन के इस्तीफा देने की खबर आ रही है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके इस्तीफे की खबर के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
राजीव रंजन सात फरवरी 2020 से महाधिवक्ता के पद पर सेवा दे रहे थे। राजीव रंजन राज्य सरकार की ओर से कई अहम मामलों में अदालतों में पक्ष रख चुके हैं। वो राज्य के वरिष्ठ और अनुभवी विधि विशेषज्ञों के रुप में जाने जाते हैं। ऐसे में अचानक उनका पद छोड़ने का निर्णय कई सवाल खड़े होते हैं।
महाधिवक्ता का पद किसी भी राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि सरकार की कानूनी रणनीति,संवैधानिक मामलों और उच्च न्यायालय में पक्ष रखने की जिम्मेदारी इसी पद के माध्यम से निभाई जाती है। ऐसे में राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद अब सबकी नजर राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है।







