झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2024

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को रखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपकर अपनी भावनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य एक लंबे संघर्ष के बाद मिला है। इसके लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत भी दी थी। हम सभी झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान करते हैं। हमारी सरकार झारखंड आंदोलनकारियों और उनके परिजनों /आश्रितों को मान- सम्मान और हक़-अधिकार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है । मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में विदेशी महतो, पुष्कर महतो, रोजलीन तिर्की, सरोजनी कच्छप, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, कार्तिक महथा, इम्तियाज खान, रकीब खान, सीता देवी एवं जीतन कोल प्रमुख रूप से शामिल थे।

See also  JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्रों ने किया सड़क जाम, 14 दिसंबर को रांची में महाआंदोलन करने का ऐलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now