दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट, 25 लाख कैश लेकर भागे अपराधी

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट, 25 लाख कैश लेकर भागे अपराधी

दरभंगाः नगर थाना क्षेत्र बड़ा बाजार स्थित महथा सिंधी सदा मार्केट में बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े प्रेम ज्वेलर्स नामक हाेलसेल दुकान से दो करोड़ से अधिक के आभूषण और 25 लाख नकदी लूटकर पैदल फरार हो गए।घटना दिन के एक बजकर 55 मिनट में घटी। दुकानदार मनोज कुमार ठाकुर अपने तीन कर्मियों के साथ ग्राहक रंधीर ठाकुर को आभूषण दिखा रहे थे। इसी बीच ओरेंज और व्हाइट गमछा से चेहरा ढ़के चार बदमाश दुकान के अंदर प्रवेश करते ही पिस्टल तान दिया।

 

एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस का निधन,5 साल पहले पत्नी संग हुई थी गिरफ्तारी,200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड
इस बीच एक बदमाश ने दुकान के ग्रिल और शीशा युक्त गेट को अंदर से बंद कर दिय। इस दौरान दुकानदार ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। कहा- हल्ला किए तो जान से मार देंगे।दुकानदार और कर्मियों के शांत पड़ने के साथ ही चारों बदमाशों ने साथ लाए तीन बैग में सोने-चांदी के आभूषण, बिस्कुट, कच्चा शील्ड, पाउडर आदि को भर लिए।जगह कम पड़ने पर दुकानदार से एक बैग लिया, इसके बाद शेष आभूषणों के उसके अंदर रखने के बाद गल्ला से 20 लाख रुपये और ग्राहक रंधीर के पास से पांच लाख रुपये लूट लिए।वारदात को अंजाम देने दौरान नकाबपोश एक बदमाश सड़क पर और एक दुकान के बाहर झोला के अंदर हथियार लेकर खड़े थे। 40 मिनट के बाद दो बजकर 35 मिनट में चारों बदमाश चार बैग लेकर दुकान के बाहर निकले। इसके बाद दुकान को बाहर बंद कर दिए।

विष्णुगढ़ हत्या कांड के आरोपी भीम राम से BJP ने झाड़ा पल्ला, JMM ने पुरानी तस्वीर जारी कर पूछा सवाल
इसके बाद सभी पैदल दौड़ते हुए महाराजी पुल तक गए। जहां से बाइक से सभी फरार हो गए। इस बीच दुकान के बाहर एक प्रतिष्ठान में बैठे दुकानदार के पुत्र प्रेम ठाकुर को लोगों ने अनहोनी होने की आशंका जताई।पहुंचने पर ग्रिल खोला तो घटना की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष को कई बार लोगों ने फोन किया। लेकिन, फोन रिसीव नहीं किया। आधे घंटे के बाद पुलिस के पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश था।उधर, मिथिला क्षेत्र के डीआइजी मनोज कुमार तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।CCTV कैमरे को खंगाला। बदमाशों के भागने वाले दिशा में भी काफी दूर तक पैदल चलकर सीसी कैमरा को चेक किया। इस बीच दो किमी दूर सती स्थान के पास सड़क किनारे से दुकान से लूटे गए दो मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया।एसएसपी ने बताया कि एसआइटी का गठन किया गया है। सीसी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।उधर, दुकानदार मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि दो करोड़ से अधिक के आभूषण और ग्राहक के पांच लाख सहित कुल 25 लाख नकदी की लूट हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now