जयराम महतो की पार्टी ने CGL डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रोकन का किया एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 15, 2024

जयराम महतो की पार्टी ने CGL डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रोकन का किया एलान

रांची: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विवाद खत्म होता हुआ नहीं दिख रहा है। शनिवार को आयोग की तरह से रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे खबरों का खंडन जरूर किया गया लेकिन छात्र संगठन अब भी रिजल्ट रोकने का भरपूर प्रयास कर रहे है।

रांची के नामकुम में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
जयराम महतो की पार्टी के छात्र विंग जेएलकेएम ने सोमवार को जेएसएससी ऑफिस घेराव का एलान किया है। जेएलकेएम के सिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार रहे देवेंद्रनाथ महतो ने वीडियो संदेश जारी कर जेएसएससी ऑफिस घेराव का एलान किया। उन्होने वीडियो जारी कर छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वो किसी भी कीमत पर सीजीएल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रोकन का प्रयास करें। देवेंद्र महतो ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि जेएसएससी एग्जाम रद्द करने की मांग को लेकर सम्पूर्ण झारखंड के 24 जिला के छात्र आज ही रांची पहुंच चुके हैं, विभिन्न लॉज, हॉस्टल, रिश्तेदार घर में रात्रि विश्राम करके सुबह 9 बजे से ही जेएसएससी कार्यालय महाघेराव के लिए पहुंचकर हर हाल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रोकने का काम करेंगे। तथा पूरी परीक्षा को रद्द कर सीबीआई से जांच कराकर कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी करवाई करने का मांग करेंगे।

See also  दुमका में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, एक मृतक बिहार के रहने वाले

बर्थडे पार्टी में बीयर पिलाकर नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप, आरोपी तीन युवकों में एक नाबालिग
दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों के आवाज को कमजोर करने के लिए राज्यभर के छात्रावास में पुलिस प्रशासन तैनात किया गया तथा 24 जिला में ब्रेकेडिंग लगाकर छात्रों को जिला से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है फिर भी छात्र रांची पहुंच रहें हैं तो रांची प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है, जेएसएससी कार्यालय को पूरी तरह पुलिस छावनी पर तब्दील किया गया है, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार हमारा आवाज को दबाना चाहती है किसी भी हाल में अपना आवाज को दबने नहीं देंगे कल छात्रों का शक्ति प्रदर्शन होगा, पूरे राज्य के छात्रों को कल घर से अपने हक अधिकार के लिए बाहर निकलकर संघर्ष करने का अपील किया है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now