जयराम महतो देंगे सीपी चौधरी और मथुरा महतो को चुनौती ! झारखंड भाषा खातियान संघर्ष समिति ने किया गिरिडीह से उम्मीदवारी का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 5, 2024

रांची : झारखंड भाषा खातियान संघर्ष समिति ने गिरिडीह लोकसभा सीट से जयराम महतो को उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को झारखंड भाषा खातियान संघर्ष समिति के केंद्रीय प्रधान महासचिव फरजान खान ने उनकी उम्मीदवारी का एलान किया। जयराम महतो ने राज्य के 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया था, शुक्रवार को गिरिडीह सीट पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई।

jbkss
जयराम महतो को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में दो राजनीतिक दिग्गजों का सामना करना पड़ेग। एनडीए के उम्मीदवार और आजसू पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ ही पूर्व मंत्री और वर्तमान में टुंडी से विधायक मथुरा महतो इस बार जेएमएम की ओर से उम्मीदवार है। इन दोनों को जयराम टक्कर दे पाएंगे, अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएंगे, या इन्हे हरा पाएंगे ये आने वाले समय में तय होगा, लेकिन इन दिग्गजों के बीच जयराम की आने वाली लड़ाई बहुत मुश्किल और रोचक होने वाली है।

See also  साबरमती एक्सप्रेस से बिहार भेजे जा रहे एक करोड़ 80 लाख रुपये को किया गया बरामद, यूपी के बलिया में GRP को मिली बड़ी कामयाबी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now