जमशेदपुर के सब्जी बेचने वाले ने सलमान खान से मांगी 5 लाख की रंगदारी, मुंबई पुलिस ने धरा

सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, केस किया गया दर्ज

जमशेदपुर- एक्टर सलमान खान से 5 लाख रंगदारी मामले में जमशेदपुर युवक से गिरफ्तार किया गया है । जमशेदपुर के मानगो के रहने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सब्जी बेचने वाले युवक ने मांगी थी। अभी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा। झारखंड पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस लगातार कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया गया है कि टीवी खबर देखने के बाद युवक ने सलमान खान से रंगदारी मांगी थी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आतंक के बाद सलमान खान सुर्खियों में हैं । उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है  ।  बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान की हत्या करवाना चाहता है । फ़िलहाल लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के साबरमती जेल में क़ैद है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now