जमशेदपुर पुलिस ने 4 गैंगस्टर को पकड़ा; बना रहे थे बड़ा प्लान, तभी पहुंच गई पुलिस

उग्रवादी जगन्नाथ सिंह गिरफ्तार, लातेहार पुलिस को मिली सफलता

झारखंड की जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के गोविंदपुर से पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए चार युवकों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमरनाथ गैंग के सदस्य रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा ने इन युवकों को हथियार उपलब्ध कराया था। आरोपियों में बिरसानगर के प्रकाशनगर का रोहित लोह उर्फ गॉड बाबा, घोड़ाबांधा का गौरव गोस्वामी, परसूडीह शिव मंदिर रोड का सन्नी सिंह और गोविंदपुर जनता फ्लैट का हिमांशु कुमार शामिल हैं।

11000 करोड़ के बैंक फ्रॉड का झारखंड कनेक्शन, 800 शेल कंपनियां और 5000 खाते से किया गबन, ED ने कसा शिकंजा

एसएसपी को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर नया रोड स्थित एक जगह पर कुछ युवक अपराध की साजिश रच रहे हैं। छापेमारी की गई तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगे, चार को पकड़ लिया गया। देसी पिस्टल, 7.65 एमएम की जिंदा गोली, 8 एमएम की जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया गया।

पुलिस ने सामान जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। छापेमारी दल में सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआई चंद्रशेखर पिंगुआ, सर्वजीत कुमार और एएसआई रविशंकर कुमार शामिल थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। रिंकू सेठ और सौरभ शर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

टेंडर घोटाले में ED की कार्रवाईः तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी समेत 8 के खिलाफ आरोप पत्र दायर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now