जमशेदपुर और बुंडू ने झारखंड का नाम किया रौशन, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

जमशेदपुर और बुंडू ने झारखंड का नाम किया रौशन, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

डेस्कः गुरूवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की घोषणा की गई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को सम्मानित किया गया। इसमें झारखंड के जमशेदपुर और बुंडू का नाम शामिल है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विभाग के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों खासकर जमशेदपुर और बुंडू के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।

1200 675 24610836 884 24610836 1752751738806

पटना-रांची रोड़ पर कोडरमा घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, 4 लोगों को कुचला, 3 की मौत, एक घायल
3-10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में जमशेदपुर को तृतीय स्थान मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर को सम्मानित किया। वहीं बुंडू को झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार, जमशेदपुर अधीसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के पदाधिकारियों नें सम्मान हासिल किया।

See also  एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को हराया, अभिषेक शर्मा के शानदार 75 रन और कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू

GwDlKmcXoAAzkZM

पंचायतों के विकास में लोहरदगा अव्वल, पंचायत उन्नति सूचकांक में मिला पहला स्थान
खास बात है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के कुछ अन्य श्रेणी में भी झारखंड के शहरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर को पांच सितारा शहरों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा देवघर, जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग मिला है। वाटर प्लस शहरों की सूची में जमशेदपुर को जगह मिली है। बुंडू, चिरकुंडा, राजमहल, साहिबगंज और देवघर को ODF प्लस प्लस श्रेणी में रखा गया है।

WhatsApp Image 2025 07 17 at 19.16.53 3c02b670

ED के पूर्व चर्चित अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा स्वीकार, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को किया था गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहर की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है, जहां जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान निगम कर्मचारियों की निरंतर मेहनत और प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ शहरवासियों की जागरूकता का परिणाम है। हम सभी को इसी तरह स्वच्छता को अपनी आदत और संस्कृति बनाना होगा। उपायुक्त ने सभी सफाई कर्मियों, जागरूक शहरवासियों और नगरीय निकाय प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे शहर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें।

See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया डी गुकेश मनु भाकर सहित 4 खिलाड़ियों को दिया खेल रत्न पुरस्कार, झारखंड की सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड

2 12 scaled1 11 scaled

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now