जमशेदपुर: 18 दिसंबर को जमशेदपुर के कदम थाना क्षेत्र इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक भगत हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड को लेकर खुलासा किया और गिरफ्तार 5 लोगों को पेश किया।
एसएसपी ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता आलोक भगत की हत्या वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। गिरफ्तार अपराधियों में छोटू बच्चा उर्फ आकाश सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार का विशाल कुमार, विकास सिंह, पंकज साव और निर्मल कॉलोनी कदमा का रहने वाला शक्ति विभार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन देसी पिस्टल, एक जिंदा गोली और तीन खोखा घटनास्थल से बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बीजेपी समर्थक है।
कोडरमा CO पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन मापी कराने गए थे अधिकारी
18 दिसंबर को कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर चार के पास आलोक भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई थी। मृतक के भाई ने इस मामले में 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था। एसएसपी किशोर कौशल ने एसआईटी का गठन कर 48 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
यौन शोषण के आरोपी लोहरदगा के पूर्व DDC अरविंद कुमार चौधरी को सिविल कोर्ट से झटका