रांचीः डुमरी विधायक और जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो की तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के लिए डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी है।
सोमेश सोरेन को विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने दिलाई शपथ, घाटशिला उपचुनाव में 38 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की थी जीत
बताया जा रहा है कि जयराम अत्यधिक शारीरिक थकान और बुखार से पीड़ित है। व्यस्त कार्यक्रमों के बीच शरीर को आराम नहीं मिलने के कारण जयराम को अत्यधिक बुखार महसूस हो रहा है। शुक्रवार की रात जयराम बुखार से बहुत परेशान रहे लेकिन उनके साथ उनकी मां मौजूद रही जो उनका देखभाल कर रही थी। रात भर बुखार कम होने का इंतजार कर रही जयराम महतो की मां सिर पर ठंडी पट्टी रखकर बुखार के कम होने का इंतजार करती रही। मां के स्नेह और प्यार से जयराम महतो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे ऐसा उनके प्रशंसक कह रहे है।
पहले युवराज फिर धोनी… दोनों दोस्तों का एक ही लड़की पर दिल आया, स्टेडियम में होती थी बॉलीवुड की ‘शांति प्रिया’ की एंट्री!
स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से जयराम महतो ने 23 नवंबर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। रविवार को जयराम पुरुलिया टैक्सी स्टेंड में बदलाव संकल्प महासभा को संबोधित करने वाले थे। इससे पहले जब जयराम ने पुरुलिया में कार्यक्रम किया था तो भारी संख्या में उनके प्रशंसक उनको सुनने पहुंचे थे। पिछले दो दिनों से तबीयत खराब होने की वजह से वो आराम कर रहे है ऐसे में 23 नवंबर को पुरुलिया में होने वाले उनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।






