24 घंटे के अंदर दूसरी बार भिड़े जयराम महतो और श्वेता सिंह, DC ऑफिस में एंट्री के लिए लड़े एक-दूसरे के समर्थक

24 घंटे के अंदर दूसरी बार भिड़े जयराम महतो और श्वेता सिंह, DC ऑफिस में एंट्री के लिए लड़े एक-दूसरे के समर्थक

बोकारोः बीएसएल में विस्थापितों के नियोजन को शुरू हुई लड़ाई अब जयराम महतो और श्वेता सिंह के आसपास आकर सिमट गई है। बीएसएल ने विस्थापित अप्रेंडिस संघ की सभी मांगो को मान लिया, लाठीचार्ज में युवक की मौत के बाद कार्रवाई करते हुए बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक हरी मोहन झा की गिरफ्तारी भी हो गई लेकिन डुमरी विधायक और बोकारो विधायक की लड़ाई शुक्रवार को भी जारी रही।

विस्थापितों पर लाठीचार्ज में एक युवक की मौत के बाद आज बोकारो बंद का एलान, जयराम महतो और श्वेता सिंह में भी हुआ था टकराव
गुरूवार को प्रदर्शन के बाद लाठीचार्ज के दौरान युवक की मौत के बाद सबसे पहले बोकारो विधायक श्वेता सिंह मौके पर पहुंची उसके बाद डुमरी से विधायक और जेएलकेएम पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो वहां पहुंच गये। जयराम महतो के आने से नाराज श्वेता सिंह के समर्थकों ने जयराम की गाड़ी का नेम प्लेट तोड़ दिया और उसके समर्थकों के साथ काफी देर तक नोंकझोंक होती रही। श्वेता सिंह ने जयराम के आने पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि यहां राजनीति करने नहीं आये ये उनका विधायसभा क्षेत्र है इसके बाद जयराम ने कहा कि वो जेएलकेएम के अध्यक्ष के तौर पर आये है, लोकसभा चुनाव में उन्हे बोकारो से 40 हजार वोट मिले थे वो अपनी जनता के लिए यहां आए थे। दोनों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही।

BSL प्रबंधन ने विस्थापित अप्रेंटिस संघ की सभी मांगों को माना, DC के हस्तक्षेप के बाद मुख्य महाप्रबंधक हरी मोहन झा गिरफ्तार
इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर जयराम महतो और श्वेता सिंह के बीच टकराव हुआ और इसबार डीसी दफ्तर में जयराम और श्वेता सिंह एक दूसरे के आमने-सामने आ गये। डीसी ऑफिस में उपायुक्त से मुलाकात को लेकर जयराम महतो और श्वेता सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गये। अपने विधानसभा क्षेत्र में जयराम महतो की एंट्री से एकबार फिर श्वेता सिंह डुमरी विधायक से उलझी। दोनों के समर्थकों के बीच काफी देर तक तीखीं नोंकझोंक होती रही। बाद में दोनों विधायक उपायुक्त के पास गये और विस्थापितों के मुद्दे पर डीसी से बातचीत की। 24 घंटे के अंदर दोनों विधायक और उनके समर्थकों के बीच तीखीं बहस ने पूरे मामले को दूसरा ही रंग दे दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now