जयराम महतो पर मारपीट और लूटपाट का आरोप, बेरमो प्रखंड प्रमुख के देवर ने दर्ज कराई शिकायत

बोकारोः डुमरी विधायक जयराम महतो पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है। जयराम महतो पर बेरमो प्रमुख गिरजा देवी के देवर सहित पांच लोगों के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। बेरमो सीट से जयराम महतो 2024 का विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है जहां उन्हे बेरमो विधायक और कांग्रेस नेता जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

जयराम महतो और दो यूट्यूबर पर केस दर्ज, महिला ने लगाया अपमानित करने का आरोप
बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी के देवर बैदकारो के रहने वाले सीसीएल कर्मी कैलाश महतो ने डुमरी विधायक जयराम महतो, उनके अंगरक्षक अशोक महतो और जेएलकेएम के अन्य समर्थकों पर मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है।

10 07 2025 jairam mahto 23980504 m

27th Eastern Zonal Council meeting:गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शुरू, हेमंत सोरेन ने किया स्वागत, सम्राट चौधरी, मोहन चरण माझी हुए शामिल
नावाडीह थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, इस घटना में तीन लोग घायल हुए। कैलाश महतो के गले से सोने की चेन और अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना बुधवार की रात 9 बजे गुंजरडीह मोड़ के पास की बताई गई है।

झारखंड के जामताड़ा में बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से दादी-पोते की मौत
कैलाश महतो ने नावाडीह थाने में दिए लिखित आवेदन में बताया कि वह बुधवार रात अपने साथियों लोचन महतो, आशीष तपेदार, अर्जुन महतो, संजय महतो, विक्की महतो और कमलेश महतो के साथ निजी वाहन (जेएच10सीजे-0051) से गुंजरडीह से अपने घर बैदकारो लौट रहे थे।गुंजरडीह मोड़ के पास उनका वाहन तकनीकी खराबी के कारण रुक गया। इसी दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।

झारखंड के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कोल्हान में बाढ़ का खतरा, रांची-जमशेदपुर में लगातार हो रही हैं बारिश
कैलाश के अनुसार, विधायक के अंगरक्षक अशोक महतो ने वाहन को सड़क से हटाने को कहा। जब कैलाश ने बताया कि वाहन खराब हो गया है, तो अशोक महतो ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर अशोक महतो और जेएलकेएम समर्थकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विधायक जयराम महतो ने भी वाहन से उतरकर बेल्ट से हमला किया, जिससे कैलाश महतो, लोचन महतो और अर्जुन महतो घायल हो गए।

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन गलत नहीं, लेकिन टाइमिंग पर सवाल ,सुप्रीम कोर्ट ने कहा-रोक नहीं लगा सकते,जारी रहेगा SIR
कैलाश ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने बताया कि वह बेरमो प्रमुख गिरजा देवी के देवर हैं, तो जेएलकेएम समर्थकों ने प्रमुख के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की और मारपीट जारी रखी। इस दौरान उनकी सोने की चेन और अंगूठी छीन ली गई।शिकायत मिलते ही नावाडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावाडीह में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देर रात तीनों को छुट्टी दे दी। बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने प्रशासन से विधायक जयराम महतो‌ को‌ गिरफ्तार कर कार्रवाई की‌ मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now