सियार से भिड़ गई बहन, छह साल के मासूम को जबड़े से खींच लाई

सियार

जाबाजी कई कहानियां सुनी होंगी, लेकिन एक लड़की ने अपने भाई के लिए खुंखार सियार से भिड़ गई। इतना ही नहीं उसने अपने छोटे भाई को बचाते हुए सियार के जबड़े खींच लिया। यह हादसा लखनऊ का है। लखनऊ के रहीमाबाद इलाके के मवईकला गांव में मंगलवार सुबह सियार ने भाई-बहन सहित छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप की बेटी नेहा (11) और बेटा हर्ष (6) सुबह गांव के बाहर खेल रहे थे। अचानक हर्ष पर सियार ने हमला बोल दिया। सियार ने उसे कई जगह काट कर जमीन पर गिर दिया। यह देख भाई को बचाने के लिए बहन नेहा दौड़ी और भाई को सियार के जबड़े से छुड़ाने के लिए भिड़ गई। सियार ने उस पर भी हमला बोल दिया।

शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इंकार, जूता छिपाई रस्म में भड़क गया था दूल्हा

शोर शराबा सुनकर गांव के चांद हसन लाठी लेकर सियार को खदेड़ने लगे। सियार ने उनके हाथ और पैर पर काट लिया। सियार भागा और खेत में काम कर रही माया देवी पर हमला बोल दिया। ग्रामीण जुटे और सियार को लाठी डंडा लेकर दौड़ाया। सियार भागा और बाग की रखवाली कर रहे अशोक (27) के हाथ में काट कर भाग निकला। तभी साइकिल से अपने घर लौट रहे पुरई पर हमला बोल दिया। वह गिर गए। ग्रामीणों ने दौड़कर पुरई की जान बचाई।

बहन ने भाई को बचाया

अपने छोटे भाई हर्ष पर सियार द्वारा हमला किए जाने से बहन नेहा  डरी नहीं। वह भाई को बचाने के लिए सियार के पास पहुंच गई। छोटे भाई को सियार के जबड़े से छुड़ा लिया। बिना डरे भाई के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। नेहा की हिम्मत की सभी ग्रामीण खूब सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर नेहा हिम्मत नहीं दिखाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रंजिश, लूटपाट या सियासी साजिश… मुकेश सहनी के पिता की हत्या का क्या मकसद?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now