JAC अध्यक्ष नटवा हांसदा ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात, 10-12वीं परीक्षा की तैयारियों की दी जानकारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2025

रांचीः मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड अधिविद्य परिषद के अध्यक्ष डॉ० नटवा हांसदा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। लेकिन बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने कदाचार मुक्त परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। 

झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र और अभिभावक लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। अब ये एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध हैं। हालांकि, छात्र इन्हें सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते।

jac chairman meet hemant soren

स्कूल से प्राप्त होंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जिम्मेदारी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों की होगी। स्कूल इन्हें डाउनलोड कर, आवश्यक मुहर लगाकर छात्रों को वितरित करेंगे। छात्रों को अपने स्कूल जाकर ही एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा, क्योंकि इन्हें डाक से नहीं भेजा जाएगा। यदि कोई छात्र या अभिभावक स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं, तो स्कूल प्रशासन उनसे संपर्क कर उचित प्रबंध करेगा।

See also  जमशेदपुर के उद्योगपति का बेटा कैरव गांधी गायब, फोन बंद, कांदरबेड़ा में मिली कार

बोर्ड परीक्षा 2025 की तिथियां

झारखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से 3 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

  • 10वीं की परीक्षा: पहली शिफ्ट में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी।
  • 12वीं की परीक्षा: दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
  • प्रायोगिक परीक्षाएं: 4 मार्च से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा पैटर्न

JAC मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाएं पुराने पैटर्न के आधार पर ही आयोजित करेगा:

  • 50 अंकसब्जेक्टिव परीक्षा
  • 30 अंकऑब्जेक्टिव परीक्षा
  • 20 अंकआंतरिक प्रैक्टिकल

पिछले वर्ष 2024 में भी इसी पैटर्न पर परीक्षाएं हुई थीं। इसके अलावा, JAC इस महीने के अंत तक छात्रों की तैयारी के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जारी करेगा। 10वीं और 12वीं दोनों के लिए कम से कम तीनतीन मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now