- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए घायल, बुमराह की गेंद पर लगी चोट

ईशान किशन टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान हुए घायल, बुमराह की गेंद पर लगी चोट

डेस्कः टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के साथ मैच से पहले स्टार बल्लेबाज ईशान किशन घायल हो गए है। नई दिल्ली में प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान किशन को बुमराह की गेंद पर चोट लग गई है।रिपोर्ट के अनुसार, मैच से एक दिन पहले दिल्ली में अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे (लेफ्ट टो) में चोट लग गई है।

टी-20 वर्ल्ड कप के अगले मैच से पहले टीम इंडिया के बुरी खबर, अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
जसप्रीत बुमराह की यार्कर ने किया घायल
रिपोर्ट के मुताबिक, नेट्स में जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर ईशान किशन के पैर के अंगूठे पर जा लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते नजर आए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को काफी दर्द में देखा गया और कुछ देर तक अभ्यास भी रोकना पड़ा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किशन नामीबिया के खिलाफ मैच में खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन यह निश्चित रूप से टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर फिट होकर लौटे हैं तो ओपनर अभिषेक शर्मा की बीमारी ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। अब अभिषेक के ओपनिंग पार्टनर ईशान किशन को लेकर भी परेशान करने वाली खबर आ रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ अपना सफर शुरू करने वाली भारतीय टीम को दूसरे मैच में नामीबिया के खिलाफ मैदान में उतरना है। ये मुकाबला गुरुवार 12 फरवरी को खेला जाना है लेकिन उससे एक दिन पहले ही ईशान एक हादसे का शिकार हो गए। बुधवार की शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बुमराह की एक गेंद ईशान के लिए घातक साबित हुई और उनके पैर पर जोर की चोट लग गई।

T20 World Cup में डबल सुपर ओवर, अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका के मैच में अंतिम गेंद में पलटा मैच 
ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर पर असर?
अगर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा दोनों ही पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है। संजू सैमसन एक विकल्प के रूप में मौजूद हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को भी ओपनिंग में आजमाने की चर्चा चल रही है। पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखते हुए टीम किसी भी खिलाड़ी को जोखिम में डालने से बचना चाहेगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच T-20 वर्ल्ड कप मैच होगा! बांग्लादेश को भी नहीं मिलेगी ‘सजा’
ईशान किशन की चोट इसलिए भी अहम है क्योंकि वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प देते हैं। अगर उनका अंगूठा गंभीर रूप से प्रभावित होता है, तो विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बदलाव करना पड़ सकता है।बता दें की टीम इंडिया ने अपने वर्ल्ड कप के अभियान का आगाज अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से किया था।इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। लेकिन सूर्या के अलावा कोई भी बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ सका था। ऐसें में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले नामीबिया के साथ होने वाला मैच काफी अहम माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now