धर्मशाला में IPL का मैच रोका गया, फ्लड लाइट को किया गया बंद,दिल्ली- पंजाब के बीच चल रहा था मुकाबला

धर्मशाला में IPL का मैच रोका गया, फ्लड लाइट को किया गया बंद,दिल्ली- पंजाब के बीच चल रहा था मुकाबला

डेस्कः पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बीच धर्मशाला में आईपीएल का मैच रोक दिया गया है। फ्लड लाइट को बंद कर दिया गया है।दर्शकों को स्टेडियम से बाहर जाने को कहा गया। पंजाब और दिल्ली के बीच मुकाबला चल रहा था।

जम्मू और पठानकोट एयरपोर्ट पर रॉकेट से हमला, भारत ने पाकिस्तान के 8 ड्रोन बम मार गिराया,पाकिस्तान की साजिश नाकाम, भारत के S-400 ने मार गिराईं 8 मिसाइलें

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से किये जा रहे ड्रोन अटैक को देखते हुए मैच को बंद किया गया। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के आठ मिसाइल को भारतीय सेना ने मार गिराया है।पंजाब के गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट किया गया है।जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो ड्रोन बम मार गिराये गये।जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो ड्रोन बम मार गिराये गये।आरएसपुरा, अरनिया, सांबा में ड्रोन बम मार गिराया गया है। पाकिस्तान के आठ ड्रोन बम मार गिराये गये है। उधमपुर और अखनूर में भी ड्रोन बम को गिराया गया।भारत ने PAK का F-16 जेट मार गिराया।भारतीय सेना ने पाकिस्तान की साजिश को नाकाम कर दिया। जम्मू और पठानकोट एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। श्रीनगर शहर को ब्लैक आउट कर दिया गया है।

#Breaking News: दिल्ली सरकार ने सारी छुट्टियां रद्द कीं , जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन अटैक नाकाम, कई शहरों में ब्लैक आउट

उरी सेक्टर में भारी गोलाबारी हो रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान उसका करारा जवाब दे रही है। राजौरी में गोलीबारी की आवाजें आ रही है। कच्छ के भुज में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। जैसलमेर में पाकिस्तान की 20 मिसाइल को भारत ने ध्वस्त कर दिया है।भारत ने पाकिस्तान के एक F16 और JF-17 को मार गिराया है।भारत ने पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट को मार गिराया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now