7 मई को ‘युद्ध के हालात’ की मॉक ड्रिल में देश के 244 जिलों को क्या-क्या होगा करना ? पढ़िए यहां…

mock drill

नई दिल्लीः किसी भी संभावित हमले और होस्टाइल अटैक से निपटने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है । समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाल से यह खबर आ रही है । बताया जा रहा है कि किसी भी संभावित हमने के दौरान आम लोगों की किस तरह सुरक्षा की जाए इस पर निर्देश जारी किए गए हैं और मॉक ड्रिल करने के लिए कहा गया है  । माना जा रहा है सीमावर्ती इलाकों के राज्यों को इस तरह का खास निर्देश दिया गया है । 

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे प्रधानमंत्री कार्यालय, पहलगाम टेरर अटैक पर बातचीत संभव

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, DMO ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

युद्घ के लिए तैयार हो रहा है देश

गृह मंत्रालय ने 7 मई 2025 को देश के 244 चिन्हित सिविल डिफेंस जिलों में एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित करने की घोषणा की है। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों का आकलन करना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना है।

यह निर्देश नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक  द्वारा  2 मई को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए पत्र के माध्यम से जारी किया गया। पत्र में “चिंतन शिविर” (अक्टूबर 2022, सूरजकुंड, हरियाणा) और 16 जनवरी 2023 को गृह सचिव के पत्र का हवाला देते हुए सिविल डिफेंस की तैयारियों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।

मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा –

  • एयर रेड सायरनों की प्रभावशीलता की जांच

  • भारतीय वायुसेना से रेडियो/हॉटलाइन लिंक की सक्रियता

  • कंट्रोल रूम और शैडो कंट्रोल रूम की कार्यक्षमता की जांच

  • नागरिकों, छात्रों, स्वयंसेवकों को शत्रुतापूर्ण स्थितियों में सुरक्षा प्रशिक्षण

  • महत्वपूर्ण संस्थानों की ब्लैकआउट और छिपाव (कैमोफ्लाज) व्यवस्था

  • निकासी योजना (evacuation) का अभ्यास और मूल्यांकन

  • बंकर, ट्रेंच आदि की सफाई व निरीक्षण

moh

moh 2 1

पाकिस्तान के नापाक इरादों को मिलेगा जवाब

इस अभ्यास में जिला नियंत्रकों, सिविल डिफेंस वार्डन/स्वयंसेवक, होम गार्ड, NCC, NSS, NYKS, और कॉलेज/स्कूल के छात्र सक्रिय रूप से भाग लेंगे। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया है कि वे इस मॉक ड्रिल को ग्राम स्तर तक सुनिश्चित करें और अभ्यास के बाद कार्रवाई रिपोर्ट मंत्रालय को भेजें।

भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह से तनाव चल रहा है उससे युद्ध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है । पाकिस्तान के किसी भी नापाक इरादे को नेस्तानबूत करने के लिए हर तरह से तैयार हो रहा है देश । प्रधानमंत्री भी लगातार तमाम सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now