बिहार के रोहतास में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, एक की मौत

बिहार के रोहतास में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, एक की मौत

डेस्कः बिहार के रोहतास जिले में शनिवार शाम को अंधाधुंध फायरिंग से दहशत का माहौल है। जिले के शिवशागर थाना क्षेत्र के चंनवां गांव में तीन बाइक सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की इस वारदात में कमलेश यादव उर्फ ओझा के पीठ में गोली लगने गम्भीर रुप से घायल हो गया है। वहीं अपराधी को पकड़ने के लिए दौड़ाते समय एक व्यक्ति अयोध्या साह के छाती मे गोली लगी है। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद गांव मे अफरातफरी का माहौल है। एक अपराधी भागने के दौरान बचने के चक्कर मे एक घर मे घुस गया है। जिसे ग्रामीण द्वारा पकड़ा गया है।

आम्रपाली एक्सप्रेस में आतंकी की सूचना पर हड़कंप, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन, दो को ट्रेन से उतरा
घटना के सम्बंध में अभी किसी तरह की जानकारी ग्रामीण द्वारा नहीं दी जा रही है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। हम स्वयं घटना स्थल के लिए निकल चुके है। ग्रामीण ने एक अपराधी को पकड़ा है।इस घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई हैं। बदमाशों का मकसद क्या था। ये अभी तक साफ नहीं हो सका है।

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में CBI कोर्ट का फैसला, लड्डन मियां समेत 3 बरी, तीन अन्य दोषी करार
तीन बाइकों पर आए अपराधी लूट के इरादे से आए थे, या फिर दहशत फैलाना मकसद था। फिलहाल पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ में जुटी है। और फरार आरोपियों की तलाश में कई टीमें दबिश दे रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now