- Advertisement -

India vs New Zealand 1st T20 : भारत ने सबसे बड़े रन चेज का बनाया रिकॉर्ड, संजू सैमसन और नमन धीर की धमाकेदार पारी से न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2026

India vs New Zealand 1st T20 : भारत ने सबसे बड़े रन चेज का बनाया रिकॉर्ड, संजू सैमसन और नमन धीर की धमाकेदार पारी से न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

डेस्कः भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (22 अक्टूबर 2026) को क्राइस्टचर्च में खेला गया। जहां रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम चार विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही। विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी के ओवरों में नमन धीर ने गजब का जज्बा दिखाया। टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने महज 15 गेंदों में 280.00 की स्ट्राइक रेट से 42 रनों की नाबाद महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर ही वापिस लौटे। (SCORECARD)

 

धीर ही नहीं पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन और कैप्टन श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खूब चला। पारी का आगाज करते हुए सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रनों का योगदान दिया, जबकि कैप्टन श्रेयस अय्यर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में 42 रन बनाने में कामयाब रहे। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में 29 और अक्षर पटेल ने 14 गेंद में 24 रनों को योगदान दिया। टी20 इंटरनेशनल में पहली बार भारत ने इतने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है। यानी भारत का ये टी20 इंटरनेशनल में सबसे सफल रनचेज रहा। भारतीय टीम की जीत के हीरो संजू सैमसन और नमन धीर रहे। संजू ने 68 रन बनाकर जीत की नींव रही। वहीं नमन धीर ने सिर्फ 15 बॉल पर 42 रन जोड़ दिए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

भारतीय प्लेइंग 11
1 -संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, 6 नीतीश रेड्डी, 7 नमन धीर, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 भुवनेश्वर कुमार, 11 मयंक यादव

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

See also  एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को हराया, अभिषेक शर्मा के शानदार 75 रन और कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now