भारत ने पाकिस्तान पर लगाया एक और प्रतिबंध, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल्स सहित कई पर बैन

भारत ने पाकिस्तान पर लगाया एक और प्रतिबंध, शोएब बख्तर के यूट्यूब चैनल्स सहित कई पर बैन

डेस्कः पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान का एजेंडा चलाने वाले 16 यूट्यूब चैनल पर भारत ने प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सरकार के इस फैसले के साथ ही भारतीय यूट्यूब यूजर्स के लिए शोएब अख्तर, आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह जैसे पाकिस्तानी चैनलों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है।

पहलगाम हमलावरों के करीब पहुँचीं सुरक्षा एजेंसियाँ, कई बार मुठभेड़ भी हुई: Indian Express रिपोर्ट

गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर में पिछले हफ्ते 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now