प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्राओं को छेड़ा, हथेली पर नंबर लिखकर बोला- रात में फोन करना; प्रोफेसर अब्दुल गिरफ्तार

सिमडेगा में नाबालिग छात्रा से दो दिनों तक रेप, अश्लील फोटो और वीडियो बनाया, मुख्यमंत्री ने कहा-ऐसी घटना बर्दाश्त के काबिल नहीं

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में एक असिस्टेंट प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी की काली करतूत सामने आई है। उस पर प्रैक्टकल परीक्षा के दौरान बंद कमरे में 12 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है। छात्राओं ने जब विरोध किया तो उसने नंबर काटने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है।

रुड़की के सरकारी डिग्री कॉलेज में 12 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में 55 साल के असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, डॉ. अब्दुल अलीम अंसारी ने गुरुवार दोपहर बीएससी प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्राओं को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ। उन्होंने बताया कि यह घटना बंद कमरे में हुई।

Alert: लोहरदगा शहर में घूम रहा है हाथी , दहशत में लोग घरों में दुबके

गंग नहर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि अंसारी ने कथित तौर पर एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था और उसे घर लौटने के बाद रात को फोन करने के लिए कहा था। जब एक पीड़िता ने बताया कि कमरे से बाहर आने के बाद उसके साथ क्या हुआ, तो अन्य छात्राओं ने बताया कि प्रोफेसर ने उन्हें भी गलत तरीके से छुआ था। छात्राओं द्वारा विरोध करने अंसारी ने कथित तौर पर उनके नंबर काटने की धमकी दी।

जैसे ही मामला प्रकाश में आया विद्यार्थियों ने प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोपी प्रोफेसर रुड़की के पास भगवानपुर में एक अन्य कॉलेज में भी पढ़ाते हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने गुस्साए छात्रों को शांत करने के लिए पुलिस को बुलाया। सकलानी ने कहा कि पीड़िताओं में से एक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने लड़कियों को छुआ था। हालांकि, उसने कहा कि उसके इस कृत्य के पीछे कोई बुरी मंशा नहीं थी। पुलिस ने बताया कि जब उससे पूछा गया कि क्या उसने किसी छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर लिखा है, तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इस बीच, कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि अंसारी द्वारा बुधवार और गुरुवार को आयोजित की गई दो प्रायोगिक परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

Donald Trump की कौन करवाना चाहता है ‘हत्या’ ? कोड 86 47 को किया गया डिकोड तो मच गया हडकंप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now