एकतरफा प्यार में पार्षद का बेटा बना हैवान, लड़की को बीच सड़क जिंदा जलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 24, 2026

पटना के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

बिहार के पटना जिले में एक पार्षद के सनकी बेटे ने एकतरफा प्यार में 17 साल की लड़की को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। पीड़िता 6 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ती रही, लेकिन आखिर में शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। यह वारदात गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है। एकतरफा प्यार में पागल आरोपी पार्षद पुत्र का नाम आदित्य कुमार है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मृतका के परिजन का आरोप है कि आदित्य काफी समय से किशोरी को परेशान कर रहा था। बात नहीं मानने पर उसने पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी। किशोरी के परिजन फुलवारीशरीफ के अब्दुल्लाहचक में किराये के मकान में रहते हैं। पिता मजदूरी करते हैं। किशोरी बेरिया गांव में अपने ननिहाल में रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। 17 जनवरी को वह पिता द्वारा की गई मजदूरी का पैसा लेने किसान के पास बैरिया गई थी।

See also  रांची में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले गए

अर्बन बैंक में फर्जी तरीके से भर्ती 17 रेलवे कर्मी बर्खास्त, डिप्टी चीफ मैनेजर के आदेश पर हुई कार्रवाई

शाम के वक्त वह वहां से अपने पिता के पास अब्दुल्लाहचक लौट रही थी। तभी एकतरफा प्यार में पागल स्थानीय पार्षद पुत्र आदित्य कुमार ने बैरिया में छात्रा को रोका और उससे बात करने की जिद करने लगा था। छात्रा ने बातचीत करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान आरोपी ने छात्रा को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। लेकिन किशोरी बात करने को राजी नहीं हुई।

आदित्य ने बोतल में लाया पेट्रोल छात्रा पर उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही छात्रा चीखती-चिल्लाती बदहवास करीब 100 फीट तक भागती रही और अंत में वह वहीं गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने बुरी तरह झुलसी हालत में छात्रा को एनएमसीएच में भर्ती कराया। वहां, इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

See also  Joe Biden के बेटे Hunter Biden को हो सकती है 25 साल की सजा, झूठ बोलकर 11 दिनों तक रखी थी अवैध रिवाल्वर

परिजन के मुताबिक आदित्य कुमार लंबे समय से छात्रा को रास्ते में रोककर परेशान कर रह था और जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया वायरल करने के अलावा उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

बिहार में टूटेगा महागठबंधन? कांग्रेस में तेजस्वी यादव की RJD से अलग होने की मांग तेज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now