पटना में रेलवे गुमटी बंद कर सो गया गेटमैन, जनशताब्दी समेत तीन ट्रेन रूकी रही, सड़क हुआ जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 12, 2026

पटना में रेलवे गुमटी बंद कर सो गया गेटमैन, जनशताब्दी समेत तीन ट्रेन रूकी रही, सड़क हुआ जाम

पटनाः राजधानी पटना के मोकामा में रेलकर्मी के लापवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। मोकामा जक्शन के पश्चिम रेल गुमटी पर तैनात गेटमैन फाटक बंद कर सोने चला गया। इस वजह से तीन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। करीब 10 मिनट तक रेल फाटक बंद होने से सड़क पर जाम लग गया। इस मामले में दोषी पाए जाने पर गेटमैन शिव कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित गेटमैन शिव कुमार की ड्यूटी शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक था। रविवार की सुबह गेटमैन शिव कुमार रेल फाटक बंद कर सोने चला गया। केबिन मैन के कमरे से कोई संदेश मिलने के कारण परिचालन 10 मिनट तक ठप रहा और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गई। रेल कंट्रोल और मोकामा स्टेशन पैनल द्वारा काफी संदेश देने के बाद भी गेटमैन द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। जब दूसरे स्टाफ को भेजकर जब जांच कराई गई तो गेटमैन वहां सोता हुआ पाया गया। स्टेशन प्रबंधक हरि शंकर कुमार ने बताया कि निलंबित गेटमैन की ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। लापरवाही बरतने के आरोप में गेटमैन को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दिया गया है।
गेटमैन के बीमार होने की खबर
बताया जाता है कि गेटमैन शिव कुमार की तबीयत खराब थी। वो तेज बुखार से ग्रसित था और यही कारण था कि उसे थकावट महसूस हो रही थी और वो सोने चला गया। केबिन में दूसरा स्टॉफ उपलब्ध नहीं होने के कारण पश्चिमी केबिन और पैनल कक्षा के बीच संवाद उपस्थित नहीं हो पा रहा था। इस कारण न तो रेल फाटक समय पर खुल पाया और न ही ट्रेनों को सिंग्नल मिल पाया। अप और डाउन लाइन में ट्रेन काफी देर तक रूकी रही। कंट्रोल रूम का गेटमैन से संपर्क नहीं होने के कारण जन शताब्दी एक्सप्रेस, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों के परिचालन पर लगभग 10 मिनट का असर पड़ा।

See also  विधायक सतेंद नाथ तिवारी पर केस दर्ज, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लगाय छवि धूमिल करने का आरोप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now