कोडरमा में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मां की शिकायत पर आरोपित गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 3, 2026

कोडरमा में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मां की शिकायत पर आरोपित गिरफ्तार

कोडरमा : जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पीड़िता की उम्र करीब 17 वर्ष है। आरोप है कि उसके पिता ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद किशोरी की मां ने इसका विरोध किया और मामले की सूचना कोडरमा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच के साथ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी मां की हत्या, घर में पड़ा था शव और ऑनलाइन मंगा रही थी खाना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now