झारखंड में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची खतरनाक साजिश, पति का शव तिलैया डैम में मिला

झारखंड के खूंटी में मां के सामने नाबालिग बेटी की हत्या, लिवइन में रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप

डेस्कः झारखंड के कोडरमा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी के प्यार में पागल एक पत्नी ने हैवानियत की हद पार कर दी। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।

बिहार में 10 रुपये के लिए हत्या, नगर पंचायत के ठेकेदार ने पीट-पीट कर मार डाला, आक्रोशित लोगों ने किया NH-जाम
पुलिस ने कोडरमा के तिलैया डैम से पति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान गोवर्धन उर्फ मोदी साहू के रूप में हुई है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर खतरनाक साजिश रची, पहले पत्थर से कूचकर पति की हत्या कर दी फिर तिलैया डैम में शव को फेंककर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसकी मंशा को फेल कर दिया।

तिलैया डैम के पास जब मोदी साहू का शव बरामद हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने जांच के दौरान गोवर्धन के कॉल डिटेल्स की जांच की तो एक युवक अजय पासवान पर शक हुआ। अजय को पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान पत्नी और उसके प्रेमी अजय की साजिश का खुलासा हो गया।

महिला ने बेटे के साथ बनाया ऐसा वीडियो, देखकर खौल उठा लोगों का खून, बोले- सड़क पर कर लेती मुजरा!
इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय रति भूषण सिंह ने बताया कि अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अजय ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने चचेरे भाई अनीकेत और गोवर्धन की पत्नी बबीता के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

देवरानी ने जेठानी की अश्लील फोटो की वायरल, आहत होकर सराफा व्यापारी की पत्नी ने दे दी जान
बताया जा रहा है कि अजय और बबीता एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए थे। इस दौरान दोनों प्रेम करने लगे थे। इस मामले में जानकारी देते हुए बबीता ने बताया कि उसका पति मोदी साहू आए दिन शराब पीकर पीटता था। प्रेमिका की पिटाई अजय से बर्दाश्त नहीं हुई और उसने बबीता के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद बुधवार को तीनों ने मोदी साहू को संगरीडीह खेल मैदान में बुलाया और वहीं पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now