घाटशिला में उप मुखिया के पति को BJP नेताओं ने पीटा, उपचुनाव में पैसा लेकर JLKM के लिए काम करने का आरोप

घाटशिला में उप मुखिया के पति को BJP नेताओं ने पीटा, उपचुनाव में पैसा लेकर JLKM के लिए काम करने का आरोप

डेस्कः घाटशिला उपचुनाव का परिणाम आ चुका है और जेएमएम के सोमेश सोरेन भारी वोटों से उस चुनाव को जीत चुके है। उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन की 38 हजार से ज्यादा वोटों से हार हुई जो 2024 में हुए विधानसभा चुनाव से ज्यादा है। बीजेपी की करारी हार के बाद चुनावी रंजिश का एक मामला सामने आया है जिसमें बीजेपी नेताओं पर उप मुखिया के पति की पिटाई करने का आरोप लगा है।

होमगार्ड कमांडर कैलाश प्रसाद यादव अवैध वसूली के आरोप में बर्खास्त, अब विभाग के चार अधिकारियों पर 8 लाख रिश्वत लेने का आरोप
उलदा पंचायत की उप-मुखिया आशा रानी महतो के पति तारापद महतो पर मंगलवार की रात में एक शादी समारोह में जानलेवा हमला किया गया। उनकी लात-घंूसे से जमकर पिटाई की गयी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। रात में ग्रामीणों ने तारापद को गंभीर हालत में घाटशिला अनमुंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह जब घर पहुंचे तो फिर तबीयत बिगड़ गयी।

बाबूलाल मरांडी ने धनबाद SSP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-वसूली का बनाया सेंट्रलाइज सिस्टम
इसके बाद गालूडीह के निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया। तारापद महतो पर घाटशिला उपचुनाव में भाजपा से पैसा लेकर जेएलकेएम के लिए काम करने का आरोप है। उधर, बुधवार को जेएलकेएम के प्रत्याशी रहे रामदास मुर्मू अपने समर्थकों के साथ गालूडीह थाना पहुंचे। थाना में तारापद महतो के बयान पर गालूडीह के चंद्ररेखा निवासी सह भाजपा जिला महामंत्री हराधन सिंह, चंदनगिरी, बेलाजुड़ी निवासी राजेश कर्मकार, दीपक राय उर्फ चुना, हीरालाल महतो व एक अन्य युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now