गढ़वा में मंदिर से पूजा कर लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 23, 2026

गढ़वा में मंदिर से पूजा कर लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

गढ़वा : जिले के मेराल थाना मुख्यालय के हाई स्कूल के समीप शिव मंदिर से पूजा कर लौट रहे 65 वर्षीय राम मूरत प्रसाद उर्फ गुजर प्रसाद को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम मूरत हाई स्कूल के बगल स्थित शिव मंदिर से पूजा कर निकल रहे थे, इसी दौरान पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राम मूरत प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन फानन में मेराल हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों के नहीं रहने पर गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव तथा सिर में गंभीर चोट से उनकी मौत हो गई।

पटना-रांची जनशताब्दी बर्निंग ट्रेन बनने से बची, बड़ा हादसा टला

घटना की जानकारी मिलते ही मेराल के बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। इस घटना के बाद राम मूरत प्रसाद के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद लोग अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इधर, बताया जा रहा है कि मेराल हॉस्पिटल में कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। जिसके कारण वहां त्वरित इलाज नहीं हो सका। इसे लेकर राम मूरत के परिवार वाले और मेराल के स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर डॉक्टर होते और त्वरित इलाज होती तो शायद राम मूरत की जान बच सकती थी।

See also  गढ़वा में 5 घंटे के अंदर अपहृत युवक बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार,मांगी गई थी 7 लाख की फिरौती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now