जमशेदपुरः गालूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार की रात खड़िकालोनी स्थित एक प्रज्ञा केंद्र पर उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति तारापद महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रज्ञा केंद्र संचायलक और बीजेपी नेता की हत्या के बाद इलाके सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दो घंटे में नामांकन, एक घंटे में स्क्रूटनी और नाम वापसी, इस तरह BJP प्रदेश अध्यक्ष का हो जाएगा चुनाव
मिली जानकारी के अनुसार, पुतरू गांव निवासी तारापद महतो पिछले दो वर्षों से खड़िकालोनी में प्रज्ञा केंद्र (सीएससी सेंटर) का संचालन कर रहे थे। सोमवार को टुसू पर्व को लेकर प्रज्ञा केंद्र में काफी चहल-पहल थी। रात लगभग आठ बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं ऑनलाइन पैसे की निकासी के लिए केंद्र पर जुटी हुई थीं। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने पहले तारापद महतो के पास जाकर उनका परिचय पूछा और जैसे ही पुष्टि हुई कि वह तारापद ही हैं, अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हेमंत सोरेन दुनिया को बताएंगें कि समंदर से धरती सबसे पहले झारखंड से निकली और मेगालीथ का इतिहास
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने तारापद महतो को निशाना बनाकर दो गोलियां मारीं, जिससे वे लहुलुहान होकर वहीं गिर पड़े। अचानक हुई इस गोलीबारी से केंद्र में मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई।वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


