- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

दुमका में 100 रुपये के विवाद में युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, प्रेमिका पर बुरी नजर रखने को लेकर पहले से नाराज था आरोपी

दुमका में 100 रुपये के विवाद में युवक ने की चचेरे भाई की हत्या, प्रेमिका पर बुरी नजर रखने को लेकर पहले से नाराज था आरोपी

दुमकाः कहते है प्रेम अंधा होता है और उसमें अगर शक की गुंजाइश बन जाए तो फिर इसका खूनी अंजाम होता है। ऐसा ही एक मामला दुमका में देखने को मिला जहां एक युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी क्योंकि उसे शक था कि उसकी प्रेमिका पर उसके चचेरे भाई की बुरी नजर है। 100 रुपये को लेकर दोनों के बीच हुए विवाद का खूनी अंत हुआ।

उद्योगपति कैरव गांधी को पुलिस ने किया बरामद, जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दरअसल, जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के हारोरायडीह गांव के रहने वाले बाबूसोल बास्की ने थाने में लिखित आवेदन देकर यह FIR दर्ज करायी थी कि उसके साला चूहापानी हांसदा की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में मृतक के बहनोई ने बताया कि चूहापानी अपने चचेरे भाई मनीलाल के साथ फुटबॉल मैच देखने नजदीक के ही चूहड़बुना गांव गया था। आते समय कुछ लोगों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस पिटाई में चूहापानी की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई मनीलाल घायल हुआ।
पुलिस ने मामले में कांड सं-05/26 के तहत धारा-103 (1)/3 (5) बीएनएस की धारा में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस की यह टीम जब घटनास्थल पर पहुंची और वहां जो परिस्थितियों नजर आई और लोगों से पूछताछ की गई, उससे यह पता चल रहा था कि ऐसी कोई घटना यहां नहीं घटी है। जब मामले का गहन अनुसंधान किया गया तो यह पता चला कि मृतक अपने जिस चचेरे भाई मनीलाल के साथ फुटबॉल मैच देखकर वापस आ रहा था, उसी के साथ विवाद हो गया और उसने अपने लोहे के कड़े और पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी।

बिहार में 12 साल के बच्चे को अपराधियों ने मारी गोली, दोस्त के साथ खेलने के दौरान बनाया गया निशाना
एसपी ने दी जानकारी – चचेरे भाई ने ही घटना को दिया अंजाम
दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर मृतक के चचेरे भाई मनीलाल हांसदा को पुलिस हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। जिसके बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया।आरोपी मनीलाल ने स्वीकार किया कि मृतक चुहापानी हांसदा पूर्व से ही उनके प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था। हत्या के दिन वह चूहापानी के साथ एक फुटबॉल मैच देखने गया था। जहां दोनों ने साथ मिलकर हड़िया (देसी शराब) पी और खाना खाया। जिसका पैसा मृतक चुहापानी के द्वारा ही दिया गया था।

झारखंड सरकार राज्य की सभी लड़कियों को देगी 10-10 हजार रुपये की सहायता, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गणतंत्र दिवस पर की घोषणा
मैच देखकर वे दोनों रात्रि करीब आठ बजे वापस अपने घर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले रास्ते में मृतक चुहापानी हांसदा ने खर्च के 100 रुपये देने की मांग की तो उनमें आपस में लड़ाई-झगड़ा होने लगा। अपनी प्रेमिका पर बुरी नजर रखने को लेकर वह पहले चूहापानी के प्रति आक्रोशित था। अब रुपये की डिमांड से वह काफी क्रोधित हो गया और जमकर मारपीट होने लगी।इसी दौरान मनीलाल ने लोहे के कड़े और पत्थर से चुहापानी हांसदा के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे चुहापानी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। इस कांड में उक्त हत्या के आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त, हथियार खून लगा पत्थर तथा लोहे का कड़ा (बाला) भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now