बिहार के पूर्णिया में डायन बताकर पर हमला, महिला पर बरसाएं ईट और पत्थर, ऐसे बचाई जान

बिहार के पूर्णिया में डायन बताकर पर हमला, महिला पर बरसाएं ईट और पत्थर, ऐसे बचाई जान

डेस्कः बिहार के पूर्णिया जिले में मुफस्सिल थाना अंतर्गत टेटगामा में डायन बिसाही के आरोप में पांच व्यक्तियों की जलाकर हत्या के मामले के बाद अब मीरगंज थाना अंतर्गत रंगपूरा दक्षिण पंचायत के कजरा में डायन होने के आरोप में महिला मीरा देवा पर आधे दर्जन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। मीरगंज थाना में इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह वाकया मीरगंज थाना अंतर्गत रंगपूरा दक्षिण पंचायत के कजरा गांव से सामने आया है।

बिहार के पूर्णिया में आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, तंत्र-मंत्र करते दिखा मुख्य आरोपी
महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर दबंगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पीड़ित महिला रंगपुरा दक्षिण पंचायत के कजरा वार्ड 13 की निवासी मीरा देवी ने बताया कि 10 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही प्रमोद साह अपने पांच सहयोगियों के साथ उनके घर पहुंचे और डायन कहकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा। भय के कारण खुद को घर में बंद कर लिया और तत्काल मीरगंज थाना को सूचना दी।

बिहार में एक और कारोबारी की हत्या, लूट के दौरान अपराधियों ने सीने में मारी गोली
मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। पीड़िता के आवेदन पर प्रमोद साह सहित कुल छह व्यक्ति पर मामला दर्ज कर लिया गया है l जांच-पड़ताल की जा रही है। पूर्णिया जिला में टेटगामा के बाद अब कजरा में इस घटना से साबित कर दिया है कि पूर्णिया के ग्रामीण इलाके के कुछ लोग अभी भी अंधविश्वास में जी रहे हैं। इसके लिए प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाने की सख्त जरूरत है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now