- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में CSP संचालक को गोली मार कर लूट लिये 7 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल भी ले गए साथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 12, 2025

बिहार में CSP संचालक को गोली मार कर लूट लिये 7 लाख रुपये, लैपटॉप और मोबाइल भी ले गए साथ

डेस्कः गुरूवार को मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गोली मार कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक टुनटुन साह के पैर में गोली मारी और करीब सात लाखउ रुपये कैश के साथ लैपटॉप और मोबाइल भी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री स्कूल की दीवार पर कर रहे थे पेशाब, कैमरे में हुआ कैद, विपक्ष ने घेरा
दरअसल, गुरूवार दोपहर को औराई थाना क्षेत्र स्थित नया गांव पंचायत के बागमती उतरी बांध के उसरी बेशी के निकट अपराधियों ने सीएसपी संचालक से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। भरथुआ गांव निवासी सीएसपी संचालक टुनटुन साह औराई बाजार पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा का सीएसपी चलता है। प्रत्येक दिन की तरह वह घर से औराई के लिये निकला था। इसी बीच उसरी टोला के करीब एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पीछा कर धक्का मार कर गिरा दिया। रुपया से भरा बैग छीनना चाहा मगर देने में आनाकानी करने पर फायरिंग कर दी। टुनटुन साह के दाहिने पैर में गोली लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हरपुर बेशी की ओर भाग गये। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित सीएसपी संचालक को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताते हुए उपचार कर दिया। गोली दाहिने पैर के घुटने के समीप लगी है। गोली बाहर निकल चुकी है।

See also  यह तो अंगूठी खा गई..; BF ने प्रपोज करने के लिए केक में छुपाई थी रिंग, गर्लफ्रेंड उसे चबा गई

Prabhat Khabar 11

Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ….
पीड़ित ने बताया कि दोनों अपराधी के पास पिस्टल था। घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now