बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को एक लाख में बेच दिया, शादी करने के बाद जिस्म के बाजार में धकेल दिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2025

बिहार में प्रेमी ने प्रेमिका को एक लाख में बेच दिया, शादी करने के बाद जिस्म के बाजार में धकेल दिया

डेस्कः इश्क में कैसे कैसे धोखे मिलते है इसका ताजा उदाहरण बिहार के बेगूसराय में देखने को मिला है। दगाबाजी ऐसी की प्रेमिका को जिस्म के बाजार में बेच दिया। बेगूसराय के बखरी पुलिस ने इस मामले को उजागर किया।

नाबालिग दलित लड़की का बदलवाया धर्म, आतंकवादी बनाने की थी साजिश, पुलिस का बड़ा खुलासा
करीब 9 महीने पहले पटना में एक युवक से एक लड़की को प्यार हुआ। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और लड़की अपने पटना स्थित घर से भाग कर युवक के साथ निकल गई।

‘जीजा मेरे बिना नहीं रह सकते…’, साली ने दिया ऐसा जवाब, दीदी ने खुद सौंप दिया पति, बोली- जा जी ले अपनी जिंदगी
मंदिर में शादी हुई और फिर युवक ने कहा कि उसका एक रिश्तेदार बेगूसराय के बखरी इलाके में रहता है। हम लोग वहीं रहेंगे। उक्त दोनों उस कथित रिश्तेदार के घर भी पहुंचे लेकिन दरअसल यह रिश्तेदार का घर नहीं बल्कि देह व्यापार का अड्डा था। बखरी के नदैल घाट मीरकलापुर में देह व्यापार के धंधेबाजों पर पुलिस ने धावा बोला है जिसमें पुलिस ने अवैध रूप से जिस्मफरोशी कराने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।

See also  पटना में फिर हाफ एनकाउंटर, रानी तालाब इलाके में पुलिस ने अपराधी को गोली मारी

रशियन लड़कियों के साथ लेना पड़ता है ‘लाइन’ का नशा, अच्छे घरों के युवा-युवती चपेट में
वहीं, प्रेम प्रसंग में बेची गई लड़की को सफल रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार बेगूसराय की महिला थाना को सूचना मिली थी कि बखरी के मीरकलापुर में कुछ लोगों द्वारा एक घर के अंदर नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। यह सूचना बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष को दी गई। एसपी के निर्देश पर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मीनू शर्मा तथा अन्य पुलिस टीम द्वारा मीरकलापुर स्थित घर में छापेमारी की गई।
पुलिस को जानकारी मिली कि यहां अशोक खलीफा के पुत्र पिंटू खलीफा के घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक महिला एवं एक नाबालिग लड़की को घर से बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी है। जबकि, नाबालिग लड़की से पूछताछ में पुलिस को हैरान करने वाली जानकारी मिली है।

See also  पूर्व सांसद रमा देवी और बृजबिहारी प्रसाद के परिवार में संपत्ति विवाद गहराया, बेटियों के केस पर कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

यूपी में सिपाही ने महिला सहकर्मी का किया रेप, बना लिया वीडियो, मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी
पुलिस टीम ने पिंटू खलीफा के घर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। देह व्यापार के धंधे में शामिल पिंटू की पत्नी जागो देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now